बांसवाड़ा

हैवानियत… वागड़ में एक और नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती हुई तो खिला दी गोलियां, हालत बिगड़ी, पीडि़ता उदयपुर रैफर

बांसवाड़ा जिले में यौन शोषण के आरोप नई बात नहीं, लेकिन नाबालिगों को हवस का शिकार बनाने की लगातार सामने आ रही घिनौनी हरकतें विचलित करने लगी है। बीते सवा महीने में मूक-बधिर और किशोरी के साथ हुई वारदातों के बाद शुक्रवार को कलिंजरा इलाके से ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 8:10 PM IST
banswara
हैवानियत... वागड़ में एक और नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती हुई तो खिला दी गोलियां, हालत बिगड़ी, पीडि़ता उदयपुर रैफर

बांसवाड़ा. जिले में यौन शोषण के आरोप नई बात नहीं, लेकिन नाबालिगों को हवस का शिकार बनाने की लगातार सामने आ रही घिनौनी हरकतें विचलित करने लगी है। बीते सवा महीने में मूक-बधिर और किशोरी के साथ हुई वारदातों के बाद शुक्रवार को कलिंजरा इलाके से ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया।

वारदात में 16 वर्षीया किशोरी बलात्कार से गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे गोलियां दे दी। इससे गर्भ गिरने के साथ अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी हालत गंभीर होने पर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार वाकया कलिंजरा थाना इलाके का है। जानकारी पर थाने से सीआई प्रदीपकुमार ने एमजी अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता और उसके परिजनों के बयान लिए। सीआई ने बताया कि कलिंजरा क्षेत्र की किशोरी से करीब दो माह पूर्व उसके गांव के ही हवसिंह पुत्र परतु निनामा ने बलात्कार किया। इससे नाबालिग के गर्भ ठहर गया। इस पर हवसिंह ने कहीं से गर्भ गिराने वाली गोलियां लाकर नाबालिग को खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परिजनों ने उसे एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पहले सदर और आंबापुरा इलाके से आए थे ऐसे मामले

गत 7 मई को शहर के समीप सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की मूक बधिर नाबालिग यौन शोषण से गर्भवती होने का मामला सामने आया था। इसे लेकर केस दर्ज नहीं होने पर बवाल मचा, फिर एसपी ने खुद गौर किया तो कार्रवाई हुई। इसके बाद आंबापुरा क्षेत्र में इसी महीने में बलात्कार के परिणामस्वरूप नाबालिग गर्भवती होने पर गोलियां देकर गर्भ गिराने की हरकत सामने आई। इस मामले में पुलिस ने संजीदगी दिखाई। फलस्वरूप दोनों केस के आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे धकेला जा चुका है। अब यह नया मामला सामने आया है।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?