बांसवाड़ा

दिल दहला देने वाला हादसा: बस से कुचलकर बाइक सवार तीन जनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
बस से कुचलकर बाइक सवार तीन जनों की मौके पर हुई  दर्दनाक मौत
दिल दहला देने वाला हादसा: बस से कुचलकर बाइक सवार तीन जनों की मौके पर हुई मौत

बांसवाड़ा/तेजपुर.

सदर थाना इलाके के सेनावासा गांव के पास मंगलवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां बांसवाड़ा से जयपुर जा रही गोयल ट्रेवल्स की बस के नीचे आने से बाइक सवार तीन जने कुचल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब नौ बजे हुआ, जब सवारियों से खचाखच भरी बस जयपुर की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होने के बाद गलत दिशा में बस की तरफ सामने आ गई। बस चालक ब्रेक लगाता उससे पहले बाइक सवार टायर के नीचे आ गए। मृतकों के नाम पते की फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।

सूचना पर सदर थाने के साथ सेनावासा चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कार्मिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शवों को निजी वाहनों से महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में वहां से गुजर रहे लोगों एवं ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

Updated on:
17 Oct 2018 01:02 am
Published on:
17 Oct 2018 01:02 am