27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breakingः यूपी के सहारनपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई मासूम समेत 4 की मौत कई घायल

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी पिकअप,घायलों का हल जानने जिला अस्पताल पहुंचे दिए डीएम एसएसपी गंभीर घायलों को किया जा रहा है रेफर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 17 Oct 2018, 12:51 AM IST

saharanpur news

road accident

सहारनपुर।
सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप चिलकाना में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार एक बच्चे समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आठ से अधिक घायल हाे गए। घायलाें में महिलाएं आैर बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलाें काे जिला अस्पताल में ले जाया गया है। अस्पताल में गंभीर रूप से घायलाें काे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना चिलकाना कस्बे में पटेठ के पास हुई। अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर को माेड़ दिया इससे पिकअप आैर ट्रैक्टर ट्राली की जाेरदार टक्कर हाे गई। टक्कर लगते ही पिकअप की बॉडी टूट गई, पहिए निकल गए और वह खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरते ही माैके पर चींख पुकार मच गई। कुछ देर बाद पहुंची 108 एंबुलेंस इन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पांच वर्षीय बच्चे समेत चार श्रद्धालुआें को मृत घोषित कर दिया गया। कुल आठ से अधिक घायलाें में 6 की हालत गंभीर हैं जिनें से एक की हालत अधिक गंभीर हाेने की वजह से रात में ही लाइफ सेफ्टी एम्बूलेंस में उन्हे रेफर कर दिया गया। इनके अलावा चार अन्य की हालत चिकित्सकाें ने गंभीर बताई है। इस भीषण दुर्घटना की खबर मिलते ही डीएम आलाेक कुमार और एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बात की आैर घायलाें काे हर संभव उपचार देने दिलाए जाने का भराेसा दिलाया।

अस्पताल में बेड पड़ गए कम

इस सड़क दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में बेड कम पड़ गए। एक-एक बेड पर तीन-तीन घायलाें काे लेटाया गया। यहां घायलाें काे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकाें ने बताया अधिकांश घायलाें काे मल्टीफल फ्रैक्टर हैं आैर दाे घायलाें के सिर में गंभीर चाेटे हैं।

इनकी हुई माैत

05 वर्षीय वंश पुत्र सुरेंद्र निवासी बडाैली थाना झिंझाना शामली

50 वर्षीय उषा पत्नी विनाेद निवासी बडाैली थाना झिंझाना शामली

18 वर्षीय मनाेज पुत्र ऋषिपाल निवासी बडाैली थाना झिंझाना शामली

15 वर्षीय काेमल पुत्र ऋषिपाल निवासी बडाैली थाना झिंझाना शामली