1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 बच्चों के कत्ल के बाद, मां ने भी खाया जहर… जेठ की हरकतों से तंग आ गई थी महिला

Crim News: सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना इलाके में महिला मनिता ने पारिवारिक उत्पीड़न और विवाद से तंग आकर खुद और अपने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया।

2 min read
Google source verification
जह खाकर भाई-बहन ने दी जान

जह खाकर भाई-बहन ने दी जान

Saharanpur Crime News: यूपी के सहारनपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक झटके में पूरा परिवार तबाह हो गया है। सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना इलाके में एक महिला जहर खाकर जान दे दी। साथ ही अपने दो मासूम बच्चों को भी जहर खिला दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला ने पारिवारिक विवाद और उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी है। महिला और बच्चों की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

किसी बात को लेकर हुआ विवाद

मृतका की पहचान मनिता (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मनिता की शादी करीब 9 साल पहले नीटू नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसके दो बच्चे थे। 6 साल की बेटी नित्या और 4 साल का बेटा कार्तिकेय।बताया जा रहा है कि गुरुवार को घर में मनिता का अपने जेठ, जेठानी और ससुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस झगड़े से आहत होकर मनिता ने खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

अस्पताल में हुई मौत

जब तीनों की हालत बिगड़ने लगी, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बदकिस्मती से, इलाज के दौरान देर रात मनिता और उसकी बेटी नित्या की मौत हो गई। कुछ ही घंटों बाद मासूम बेटे कार्तिकेय ने भी दम तोड़ दिया।

मायके पक्ष के आरोप और पुलिस कार्रवाई

घटना की खबर मिलते ही मनिता के मायके वाले अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनिता को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader