बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा : नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…

भागवत कथा में कृष्ण जन्म का उल्लास

2 min read

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

ये भी पढ़ें

‘भक्तों के दोष नहीं सिर्फ भक्ति देखते हैं भगवान’

भागवत कथा में कृष्ण जन्म का उल्लास

बांसवाड़ा. चौबीसा ब्राह्मण समाज और चौबीसा महिला अकादमी के संयोजन में भोजापालिया में श्रीमद् भागवत कथा के अन्तर्गत भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं व्यासपीठ से कथावाचक ने भगवान की लीलाओं को वर्णन किया। जिन्हें सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और सभी ने प्रवचनों का रसपान किया।

कथा के चौथे दिन गुरुवार को प्रात: कमल उपाध्याय के निर्देशन में पितृ पूजन किया गया। यजमान सरोज व्यास, रंजना चौबीसा, उर्मिला पुरोहित आदि ने व्यासपीठ, पोथी पूजन और मंचासीन संतों का अभिनंदन किया। कथा में कथावाचक रामनिवास शास्त्री ने कहा कि संसार को शिक्षा देने के लिए भगवान समय-समय पर अवतार लेकर लीला करते हैं।

उन्होंने कहा रामराज्य तब आएगा जब हमारा चरित्र राम जैसा बने। उन्होंने भगवान विष्णु के अवतारों का विस्तृत वर्णन कर कहा कि अवतार लेकर भगवान ने वेदों और शास्त्रों की रक्षा की। परमसत्ता के कारण ही इस चराचर जगत में सब कुछ घटता है। वही सच्चिदानंद स्वरूप और सर्वव्यापक है। उन्होंने कहा कि सृष्टि के उद्धार के लिए भगवान को समय-समय पर धरती पर अवतार लेना पड़ता है।

गूंज उठे जयकारे

इस दौरान श्रद्धालुओं ने वामन, राम जन्म आदि की झांकी भी प्रस्तुत की। कथा के दौरान पाण्डाल भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी के दौरान जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मेड़ता महंत रामकिशोर महाराज, गौसंत रघुवरदास महाराज ने भी प्रवचन दिए। मंच पर सागवाड़ा के उदयराम व बड़ा रामद्वारा के रामप्रकाश महाराज भी उपस्थित रहे।


कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास के दौरान जगमालसिंह बांसवाड़ा, प्रभु प्रेमी संघ के लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, निमेश मेहता, बालकृष्ण त्रिवेदी, लक्ष्मीनारायन जैन, मणिलाल जोशी आदि ने उपस्थित रहे। यजमान नलिनीकांत चौबीसा ने आरती उतारी। भजन गायिका लता तायल ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें

Pics : बांसवाड़ा : वागड़ के आसमां में ‘मोदी’ और ‘राहुल’ लड़ाएंगे पेंच
Published on:
28 Dec 2017 10:19 pm
Also Read
View All