अलवर

लालच की भूख इतनी कि छीन रहे गरीब भूखे बच्चों का निवाला

मिड डे मील में बड़ा घपला- नामांकन के नाम पर लग रही सेंध
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2016, 1:14 PM IST
Snafu in mid day meal
Snafu in mid day meal

जिले के कई राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील में लाखों का घालमेल पकड़ में आया है। अधिकारियों के निरीक्षण के दिन कम नामांकन और रोजाना अधिक नामांकन का फेर समझने के लिए आला अधिकारियों ने मशक्कत की तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भरोसा है कि अब एसएमएस व्यवस्था से सुधार हो सकेगा।

यह है सच्चाई

जिले के 2895 विद्यालयों में 2 लाख 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों के मिड डे मील में लाभान्वित होने का दावा शिक्षा विभाग कर रहा है, लेकिन यह आंकड़ा कागजी ही हैं। प्रशासनिक जांच रिपोर्ट गवाह है कि अधिकारियों ने जब-जब भी विद्यालयों का निरीक्षण किया हैं तो नामांकन के तुलना में उपस्थिति आधे से भी कम मिली हैं। बानगी के तौर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय भमरिया में नामांकन 66 हैं, अधिकारी के निरीक्षण में 38 मिली, जबकि पूर्व के दिनों की उपस्थिति 51 विद्यार्थी दर्शाई गई थी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटेलफला में 62 का नामांकन है, गत दिनों उपस्थिति 48 बता रखी थी, जबकि अफसर के निरीक्षण में 31 ही बच्चे मिले। आनंदपुरी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहली से आठवीं में 323 का नामांकन है, जहां उपस्थिति पूर्व के दिनों में सवा दो सौ दर्ज की थी, जबकि निरीक्षण में 188 विद्यार्थी ही मिले। एेसे ही हालात 11 ब्लॉकों के अधिकांश विद्यालयों के हैं। आंगनवाड़ी, मां-बाड़ी केंद्रों की सच्चाई भी इससे जुदा नही हैं।

Fact File

स्कूल - 2895
लाभान्वित बच्चे- 2, 87, 469
पहली से पांचवी में विद्यार्थी- 192204
छठी से आठवीं में विद्यार्थी- 95265


खाद्यान्न गणित

जुलाई से सितंबर तक के लिए पहली से पांचवीं में 1150 एमटी तथा छ: से आठ के लिए 875 एमटी आवंटन होता हैं। पहली से आठवीं तक के लिए 2025 एमटी गेहूं-चावल का आवंटन।

इनका कहना है


पहले एेसे हालात जो सामने आ रहे थे, उन पर अब एसएमएस से प्रतिदिन सूचना देने की व्यवस्था से सुधार होगा। कई में इसके परिणाम बेहतर सामने भी आ रहे है। कोई कमी मिलेगी तो सुधारेंगे।
प्रेमजी पाटीदार, जिला शिक्षा अधिकारी

Published on: