
ढोली भील समाज की बैठक आयोजित डूंगरपुर. नया महादेव रामरोटी परिसर में शनिवार 25 जुलाई को ढोली भील समाज की एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के बुजुर्गों, नवयुवकों और प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य उद्देश्य समाज सुधार और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना रहा। प्रकाशचन्द्र की उपस्थिति में हुई। जिसमें समाज को सशक्त बनाने और व्यवस्था संचालन हेतु नई कार्यकरता कमेटी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी सात पालों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है जिसमें नवगठित कार्यकरता कमेटी में लम्बरवाड़ा पाल महिपाल कार्यकरता, रामलाल, धुलेश्वर, रामा गमेती, देवल पाल (देवल) रामलाल, महिपाल, नरणीयां जगदीश, रामलाल को नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान, नशामुक्त वातावरण बनाने और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का सामूहिक संकल्प लिया।