
बांसवाड़ा. चौराहे पर हुए झगड़े के दौरान विवाहिता के कपड़े फाडऩे एवं मारपीट की वारदात को लेकर मोटागंाव थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार नागनसेल निवासी काली पत्नी पदमनाथ पाटीदार ने उसी गांव के मोगजी पुत्र नाथू पाटीदार सहित छह जनों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर चौराहे पर मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार वारदात 30 मई शाम साढ़े सात बजे की है। दूसरी ओर नागसेल निवासी मोगजी पुत्र नाथू ने पदमनाथ पुत्र वजेंग सहित अन्य के खिलाफ रंजिश को लेकर चौराहे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के मध्य समाज स्तर का कोई पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।