बांसवाड़ा

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप मैनेजर के बैग से उड़ाए ढाई लाख रुपए, दो जने फरार

पांच लाख रुपए जमा कराने कतार में खड़ा था, सीसीटीवी में वारदात कैद, दो जनों ने उड़ाए रुपए

2 min read

पांच लाख रुपए जमा कराने कतार में खड़ा था, सीसीटीवी में वारदात कैद, दो जनों ने उड़ाए रुपए

बांसवाड़ा. गनोड़ा. घाटोल. खमेरा थाना क्षेत्र के घाटोल में एसबीआई बैंक शाखा में सोमवार को रुपए जमा कराने के लिए कतार में खड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर के हाथ में थामे बैग से दो जने करीब 2.48 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद मैनेजर हक्का बक्का रह गया और चिल्लाने लगा। बाद में पुलिस ने आकर सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला वारदात में दो आरोपित कारगुजारी करते दिखे लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ पाए।

ये भी पढ़ें

video : सीएम 17 को आएंगे तराना, बैठकों और तैयारियों का दौर जारी

भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद के पेट्रोल पंप का मैनेजर गनोड़ा निवासी राकेश राव सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो दिन का कैश बैंक में जमा कराने के लिए पहुंचा और कतार में खड़ा हो गया। रुपए जमा कराने के लिए जैसे ही नंबर आया तो उसने अपने बैग की चेन खोल दी और पास में ही खड़ा हो गया। इसी दरम्यान राकेश के पास में ही खड़े दो जनोंं ने गुपचुप तरीके से बैग में हाथ डालकर करीब दो लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए।

ऐसे लगा पता

रुपए पार कर लेने की भनक उस समय लगी जब मैनेजर राकेश ने रुपयों से भरा हुआ बैग कैशियरको दिया और उसमें करीब दो-दो हजार रुपए के 124 नोट कम पाए गए। इस पर कैशियर ने नोट कम बताए तो राकेश के होश उड़ गए। राकेश ने कहा कि बैग में पांच लाख की राशि थी। इस पर बैंक में बवाल खड़ा हो गया। घबराए मैनेजर ने यह बात अपने मालिक को बताई। कुछ ही देर में बात पुलिस तक भी पहुंच गई। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला, जिसमें सामने आया कि बैग से रुपए राकेश कतार में था तब ही गायब हुए। पुलिस के अनुसार आरोपितों के चेहरों की पहचान नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : प्रेम प्रसंग को लेकर बाजार में भिड़ी दो युवतियां, फाड़ दिए एक दूसरे के कपड़ें
Published on:
16 Jan 2018 01:29 pm
Also Read
View All