लखनऊ

बांसवाड़ा : सूने मकान से 25 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

पेंशन एवं दुकान चला कर एकत्रित किए थे रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2017, 10:58 PM IST
thousend of rupees and jwellery stolen from house
thousend of rupees and jwellery stolen from house

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर पुलिस गश्त को धत्ता बताते हुए एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने सोमवार की रात गांव के एक सूने मकान पर हाथ साफ किया। चोर मकान का ताला तोड़कर करीब 25 हजार की नकदी सहित जेवरात पार कर ले गए। मकान मालिक देवा भाई ने बताया कि दस दिन पूर्व भांजे की मौत के बाद रात को बहन के घर पर ही रहते थे।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने फोन पर बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना पर घर पहुंचा तो ताला टूटा था और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। गल्ले में रखी पेंशन राशि तथा जीवन भर की कमाई के करीब 25 हजार रुपए के अलावा सोने चांदी के कुछ जेवरात भी गायब मिले। सूचना पर पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और कुछ देर परिजनों ने बात कर चला गया।

सब कुछ चला गया


घटना के आद देवा और उसकी पत्नी के आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। इनका कहना रहा कि भानजे की मौत पर बहन के वहां थे। चोर सब कुछ ले गए। एक दिन पहले दुकान चलाने के लिए सामान लेकर आए थे। वह भी नहीं छोड़ा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप