एंकर मेरा शहर मेरा मुद्दा लोगो -बुनियादी सुविधाओं को तरसा वार्ड 17, गंदगी के बीच जीने को मजबूर
Also Read
View All 
साबला। हरयालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेथला एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था प्रधान दिनेश ताबियाड ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति के उपहारों में से एक है। जिनकी सुरक्षा व संरक्षण करना हम सब की जिम्मेवारी है। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से भी अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राकेश मीणा, अनिल मीणा, गौरीशंकर मीणा, देवशंकर मीणा, पुष्पेंद्र सिंह, आशा मेघवाल, मुकेश मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।