बांसवाड़ा

पुलिस के हत्थे चढ़े लूटेरे, वारदात देख उड़े होश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 8:46 PM IST
banswara

बांसवाड़ा। कोतवाली थाना इलाके की बाहुबली कॉलोनी में पिछले महीने हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का आरोपी आइआइटी छात्र निकला है। आरोपी ने बेरोजगार दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपितों से मंगलसूत्र एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वारदात को ऐसे दिया अंजाम

पिछले माह 29 जुलाई को शहर की बाहुबली कॉलोनी निवासी गुणमाला जैन शाम करीब छह बजे जैन समाज के कलश स्थापना समारोह के समापन के बाद पैदल अपने घर जा लौट रही थी। पीछे से एक आये दो मोटरसाइकिल सवारों ने झपट्टा मारकर पीड़िता के गले से सोने का करीब 40 ग्राम वजनी मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए थे।

कैमरे में कैद हुई करतूत

पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ सदर, कलिंजरा, खमेरा, लोहारिया एवं गढ़ी सहित अन्य जगह नाकेबंदी करवाई गई लेकिन, आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी शैतान सिंह नाथावत के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिरों से पूछताछ और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपियों की करतूत कैमरों में नजर आई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। इसी दरम्यान पुलिस के पास सदर थाना इलाके के एक ही गांव और एक ही उम्र बिलिया उमराई निवासी जयंतीलाल पुत्र पेमा डामोर तथा कालूराम पिता शम्भुलाल के इस वारदात में नाम सामने आए। इस सुराग के बाद पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची तो वे घर से फरार मिले।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पूछताछ में दो आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई पड़ी। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया। थाना प्रभारी नाथावत ने बताया कि पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को आरोपितों के गुजरात से वापस लौट आने के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने तलवाड़ा से त्रिपुरा सुन्दरी मन्दिर तक घेराबन्दी कर आरोपियों को दबोचने की योजना बनाई। रास्ते में रात्रि के समय आरोपी मोटर साइकिल लेकर पहाड़ी के पास आए, जहां उन्होंने पुलिस को देखा तो वे मोटरसाइकिल को पटकर पहाड़ी पर चढ़ गए। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपियों को पीछा कर ढलान पर पकड़ लिया।


पूछताछ में उगली वारदात

एसपी ने बताया कि आरोपी जयंती लाल व कालू राम से जब गंभीरता से पूछताछ की गई, तो उन्होंने वारदात करना उगल दिया। आरोपी इससे पूर्व भी शहर में मोबाइल चोरी सहित अन्य वारदातें कर चुके हैं। आरोपी जयंती लाल वर्तमान में आई.टी.आई. प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं उसका साथी कालू बेरोजगार है। दोनों आरोपियों ने मौज मस्ती में चेन लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपितों ने पहले इलाके की रैकी की और वारदात को अंजाम दिया।

Updated on:
3 Aug 2018, 8:46 PM IST
Published on: