बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जेल में एक कैदी और भापोर गांव का एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : जिले में सामने आए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढकऱ 92 हुई

less than 1 minute read
बांसवाड़ा जेल में एक कैदी और भापोर गांव का एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

बांसवाड़ा. जिले में पिछले कुछ दिनों से थमे कोरोना वायरस संक्रमितों के मिलने का सिलसिला गुरुवार को एक बार फिर टूट गया। एक दिन में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए जाने से प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग भी फिर सक्रिय हो गया है। जानकारी के अनुसार एक पॉजिटिव केस जिला कारागृह में मिला है। रोगी को तत्काल एमजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं कारागृह परिसर को सेनेटाइज कर संपर्क में आए अन्य लोगों के नमूने लेने की तैयारी की जा रही है।

इधर, दूसरा कोरोना पॉजिटिव जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भापोर गांव में सामने आया। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग व्यक्ति अन्य बीमारी के उपचार के लिए उदयपुर गया हुआ था। जहां सेंपलिंग लेने के बाद रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव पाया गया। बुजुर्ग को उदयपुर के ही अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले 8 जून को तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को दो नए केस सामने आए है। इसी के साथ जिले में कुल पाए गए संक्रमितों की संख्या बढकऱ 92 हो गई है।

Published on:
18 Jun 2020 05:35 pm
Also Read
View All