बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा : प्रसव के बाद मां और नवजात की मौत पर बवाल, पति के घर मिले शव

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र का मामला  
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2017, 3:37 PM IST
Murder, ruckus, Banswara,banswara news, banswara hindi news, basnwara latest hindi news

बांसवाड़ा. जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के सरवनी गांव में शुक्रवार को प्रसव में दो बच्चों के जन्म के बाद विवाहिता और उसके एक बच्चे की मौत हो गई। इन दोनों के शव मृतका के पति केे घर मिले। इसके बाद घटना को लेकर शनिवार को बवाल हो गया और मृतका के भाई ने एकबारगी शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश से मामला सुलट और शव पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा अस्पताल में मोर्चरी लाया गया। सूचना पर तहसीलदार संजय चरपोटा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया।


पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। इस मामले में पीडि़ता के भाई ने दानपुर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह जब वह मंदसौर था तो उस दौरान फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की शुक्रवार रात को डिलीवरी हुई और दो नवजात को जन्म दिया। इसके बाद बहन और उसकी एक नवजात की घर पर मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ दिनेश के घर पहुंचे तो वहां पर बहन और उसके एक बच्चे की लाश पड़ी हुई थी। उसने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।मृतका दानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व सरवनी गांव में दिनेश नामक युवक के साथ नाता कर लिया था। इसमें लडक़ी के परिजनों की इच्छा नहीं थी। तब दिनेश लडक़ी को लेकर सूरत चला गया, जहां अपने परिचित गौतम के वहां डेढ़ साल तक रहा। मृतका के भाई का आरोप है कि दिनेश उससे रोजाना कमरे में बंद कर मारपीट करता था। उसे बंद करके ही वह मजदूरी पर जाता था।

मौका मिलते ही भाग निकली रेखा

उसी वर्ष रोजाना की मारपीट से परेशान पीडि़ता मौका मिलते ही भाग निकली और अपने घर लौट आई।, तब उसने पूरी आपबीती अपने भाई को सुनाई। उसने भाई को बताया कि वह वापस दिनेश के साथ नहीं जाना चाहती। तब इस मामले में पीडि़ता के भाई ने घोड़ी तेजपुर चौकी में भी रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों को दी धमकी

दिनेश पीडि़ता की तलाश करता उसके घर पहुंचा जहां उसने परिजनों को धमकी दी कि उन्होंने उसकी पत् नी को कहां छुपा रखा है। इस दौरान उसने गाली गलौच की । दीपावली पर जब पीडि़ता मध्य प्रदेश में मजदूरी कर वापस बहन के घर आई तो सूचना मिलते ही दिनेश आ धमका और उसे उठाकर ले गया। इसके बाद से वह घर
नहीं लौटी।

Updated on:
27 Aug 2017, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार