आगरा

Video : दो हजार के नोट में निकली चिप, वीडियो से हुआ खुलासा!

व्हाट्स एप और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2016, 7:51 PM IST
Chip in 2 thousand rupees note, disclose in video!
Chip in 2 thousand rupees note, disclose in video!

देश में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किए गए 2000 रुपए के नए नोट में चिप लगी होने की बातें लगातार सामने आ रही थी। कुछ लोग इसे अफवाह तो कुछ लोग इसे सत्य बता रहे थे। इन्हीं कयासों के बीच आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें किसी व्यक्ति के द्वारा 2 हजार के नोट को काटकर छोटी सी चिप निकालकर दिखाया गया है। वीडियो में दिखाई गई चिप ट्रांसपैरेंट है, जो आकार में काफी छोटी है। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी लोगों के द्वारा देखा जा चुका है, और यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुल 4 मिनट 10 सेकेंड का यह वीडियो यूट्यूब के डेली ट्रेंड्स नामक पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति 2000 रुपये के नोट में गांधी जी के चित्र के पीछे बने मंगलयान के बीच वाले हिस्से को दिखाता है

इस वीडियो को यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। आप को बताते चलें कि नोट को लेकर लोगों में चर्चाएं आम हैं कि चिप होने के कारण सरकार को पता चल जाता है कि किस स्थान पर कितनी मात्रा में दो हजार रुपए के नोट रखे हैं। चिप की सहायता से सरकारी महकमे इन नोटों की धरपकड़ करने में कामयाब होते है।

हालांकि आरबीआई के द्वारा जारी किए गए दो हजार के इन नए नोटों में चिप लगे होने की किसी भी प्रकार से कोई आधिकारिक पुष्ठि नहीं की गई है। साथ ही राजस्थान पत्रिका समूह भी वीडियो के सत्य होने की पुष्टि नहीं करता है, और न हीं राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के पास वीडियो के सत्य होने के प्रमाण हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक