बांसवाड़ा

Rajasthan Weather Update News : रवि के ‘वार’ से भड़का पारा, भीषण धूप के आगे हर कोई हारा

लू के थपेड़ों से दिन में आवाजाही झुलसाने लगी, तो शहर में तो सड़कों पर सन्नाटा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 5:29 PM IST
Feature image

Banswara News : बांसवाड़ा. सूरज आग बरसा रहा है। जिले में पारा उछाल पर है और 44 डिग्री पार जा पहुंचा है। गर्मी की बढ़ती मार से जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित है। इस बीच, लू के थपेड़ों से दिन में आवाजाही झुलसाने लगी, तो शहर में तो सड़कों पर सन्नाटा हो गया। हालांकि इस बीच, बारह से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, लेकिन तपन का असर देर शाम तक बना रहा। इसके चलते अमूमन रविवार को छुट्टी के दिन खरीदारी के लिए बाजार का रुख करने वाले लोग घरों में ही कूलर-एसी के सामने डटे रहे।

उधर, देहात में स्थिति ज्यादा विकट दिखी। दोपहर में दानपुर रोड पर गेमन पुल के पास वाहनों का आवागमन थमा रहा। माही कमांड क्षेत्र से अछूते सूखे कटुम्बी, घोड़ी तेजपुर के इलाकों में चिलचिलाती धूप ने कोढ़ में खाज का काम किया। क्षेत्र में आसपास कटुम्बी पंचायत के थालतलाई गांव में न तो आसपास कहीं पानी दिखा, न ही कोई पेड़, जिसकी छांव में राहगीर दो पल का सुकून ले सके। दूसरी ओर, दाहोद रोड से सटे कृषि अनुसंधान केंद्र, बोरवट में भी दिन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी यहां आंकड़ा 29 का रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब आगे तीन-चार तापमान 45-46 डिग्री रहने की संभावना है।

यहां छलांगों से पाया सुकून
इस बीच, शहर के नजदीक कागदी पिकअप वियर से निकल रहे पानी में मोक्षधाम के एनीकट पर थोड़ी चहल-पहल देखी गई। यहां बच्चे पानी में छलांगे लगाकर गर्मी से राहत मिलने पर मस्ती करते दिखे।

Updated on:
20 May 2024, 5:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara : 20 मिनट के लिए पड़ोस में गई मां, लौटी तो घर से गायब मिली 5 माह की मासूम, सीसीटीवी ने खोली पोल

Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार