Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि आने वाले 48 घंटे बाद एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदल जाएगा। जानें आज गुरुवार यानि 6 मार्च को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
Weather Update : जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी, पाकिस्तान और पंजाब के मैदान में हुई बरसात ने वागड़ में मौसम पलट दिया है। उत्तर से आने वाली इन शीतल हवा ने मंगलवार शाम से ठंडक बढ़ा दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर आगामी दो दिन तक रह सकता है। मंगलवार शाम से चली इन ठंडी हवा का असर भी बांसवाड़ा में देखने को मिला। यहां सुबह और शाम के समय लोग दोबारा गर्म कपड़ों और टोपी में नजर आए। लेकिन दिन में तीखी धूप होने के कारण ठंडी हवा का असर कम नजर आया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में सर्द हवाओं का असर आज भी रहने की संभावना जताई है।
तारीख - न्यूनतम - अधिकतम
03 मार्च 17 - 32
04 मार्च 18 - 30
05 मार्च 16 - 27
06 मार्च 12 - 33
07 मार्च 14 - 35
08 मार्च 16 - 36
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज उत्तरी हवा 20-25 किमी प्रति घंटा प्रभावी होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। 7-8 मार्च से पुन: तापमान बढ़ने की संभावना है। संभावना है कि आगामी एक सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा। अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
पिछले दो दिनों से वागड़ में मौसम में बदलाव देखा गया है। दिन में तेज गर्मी, सुबह, शाम व रात में ठंड का असर है। ऐसी स्थिति उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं से है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी एवं पाकिस्तान और पंजाब के मैदान में बरसात की वजह से उत्तर से आने वाली हवा में ठंड है। इसका असर यहां नजर आ रहा है। अगले दो दिनों तक ठंड रहेगी।
प्रो. नरपत सिंह राठौड़, पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल, एमएलएसयू उदयपुर