पुलिस के अनुसार कि हादसे में जालोर के नारायण प्रजापत (58 वर्ष) पुत्र नरसाराम, उनकी पत्नी पोशी देवी (55 वर्ष) और बेटे दुष्यंत (24 वर्ष), ड्राइवर कालूराम (40 वर्ष) पुत्र प्रकाश चांदराई, उनके बेटे यशराम (4 वर्ष) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले जयदीप की मां दरिया देवी (35 वर्ष) पत्नी पुखराज गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी व आबूरोड एसडीएम मौके पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा ने पुलिस से घटना की जानकारी ली।