
कालन्द्री में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन
तंवरी @पत्रिका. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालंद्री में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संस्था प्रधान अमृतलाल माली ने विद्यार्थियों को कहा कि समय के साथ परिवर्तन होता रहता है, लेकिन अपने लक्ष्य से कभी भटकना नहीं चाहिए। व्याख्याता सनतदान आढ़ा ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है, अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
दुर्गाराम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शुरुआत से ही निरंतर मेहनत करते रहें, ताकि परीक्षा के समय कठिनाई महसूस न हो। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र से आए नटवर सिंह ने युवाओं को सकारात्मक सोच रखने और अच्छे मित्रों का साथ चुनने की सलाह दी। सकारात्मक संगत से जीवन में सफलता का मार्ग आसान होता है।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोतीलाल पुरोहित, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, शैलसिंह, शारीरिक शिक्षक गिरिराज सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन जतिन राठौड़ ने किया।
Updated on:
06 Feb 2026 05:56 pm
Published on:
06 Feb 2026 05:56 pm
