5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, सोयाबीन के कट्टों के नीचे छिपा रखे थे कार्टन

सिरोही जिले की मंडार थाना पुलिस ने मंगलवार रात को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रीको के पास नेशनल हाईवे पर टोल नाका के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा।

2 min read
Google source verification

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। फोटो पत्रिका

सिरोही जिले की मंडार थाना पुलिस ने मंगलवार रात को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रीको के पास नेशनल हाईवे पर टोल नाका के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक से करीब 1 करोड़ की शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सोयाबीन के कट्टों के नीचे अवैध शराब की खेप छिपा रखी थी। ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। मंडार में इस साल अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार मध्यरात्रि थानाधिकारी मंडार प्रवीण कुमार आचार्य के नेतृत्व में एएसआई कैलाशचंद या टीम की ओर से टोल नाके के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान कुछ समय के लिए नाकाबंदी हटाकर पुनः नाकाबंदी करने पर सिरोही- रेवदर की तरफ से आए राजस्थान पासिंग ट्रक को रुकवाया तो चालक घबरा गया। शक होने पर ट्रक को रोककर जांच की।

कट्टों के नीचे भरे थे शराब के 800 कार्टन

पुलिस की पूछताछ में चालक ने ट्रक में सोयाबीन की बड़ी के कट्टे होना बताया। जबकि सोयाबीन हमेशा गुजरात की ओर से राजस्थान आता है। ऐसे में पुलिस सोयाबीन का नाम सुनते ही संदेह गहराया गया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो भारी संख्या में सोयाबीन बड़ी के कट्टे भरे हुए थे।

हटाकर देखा तो सोयाबीन के कट्टों के नीचे पंजाब निर्मित अवैध शराब के कार्टन भरे थे। ट्रक को थाने ले जाकर सोयाबीन के कट्टों के नीचे से शराब के कार्टन उतारे गए। ट्रक से अवैध शराब के 800 कार्टन बरामद किए गए। साथ ही चूरू जिले राजलदेसर (परसनेउ) निवासी चालक गणेशाराम पुत्र प्रेमाराम नायक को गिरफ्तार किया। पुलिस चालक से शराब तस्करों और सप्लाई के बारे में पूछताछ में जुटी है।

कई जिले पार कर मंडार पहुंचा ट्रक

खास बात यह कि अवैध शराब से भरा ट्रक को पंजाब से कोटपूतली-बहरोड, जयपुर, अजमेर होते हुए कई जिले पार कर मंडार तक पहुंच गया, इस बीच कई थाने पड़ते हैं, लेकिन कहीं भी नहीं पकड़ा। शराब गुजरात में सप्लाई की जानी थी।