
सिवेरा. कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
सिवेरा @ पत्रिका. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू लाल मीणा ने विद्यार्थियों को जीवन के नए सोपानों पर चढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में ‘चरैवेति-चरैवेति’ का मंत्र देते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और कभी हार न मानने की सीख दी। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप पेन भेंट किए गए।
Updated on:
06 Feb 2026 05:49 pm
Published on:
06 Feb 2026 05:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
