22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, कल चलेगी 20-25 KMPH की रफ्तार से तेज हवा, बढ़ेगी ठंड

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, कल चलेगी 20-25 KMPH की रफ्तार से तेज हवा, बढ़ेगी ठंड

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में कल यानि 5 मार्च को 20-25 KMPH रफ्तार से तेज हवा चलेगी। जिस वजह से ठंड बढ़ेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Mar 2025, 1:41 PM IST

Weather Update Meteorological Department New Prediction Rajasthan Tomorrow Fast North Wind Blow Speed 20-25 KMP Cold increase

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में कल यानि 5 मार्च को 20-25 KMPH रफ्तार से तेज उत्तरी हवा चलेगी। जिस वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से अधिकतम, न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य में आगामी एक सप्ताह कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है। अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम रहा मुख्यत शुष्क

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सांगरिया (KVK) में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 81 प्रतिशत के मध्य की गई दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसर आज 08.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 81 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :JDA की मार्च में लॉन्च होगी 4 नई आवासीय व फार्म हाउस योजना, भजनलाल सरकार से हरी झंडी का इंतजार

यह भी पढ़ें :बीकानेर में हिरण शिकार की आंखों देखी, जीवप्रेमी बोला- पंजाब के शिकारियों ने मेरी आंखों के सामने मारी थी गोली