
Bikaner killed Deer : बीकानेर में कोलायत के बज्जू में पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। राजस्थान में हिरण का बड़ा महत्व है। उसकी रक्षा के लिए जान दे सकते हैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। यह हादसा जीवप्रेमी पीलीबंगा निवासी सुमित कुमार बिश्रोई की आंखों देखी है। आक्रोशित जीवप्रेमी सुमित कुमार बिश्रोई इस शिकार की पूरी कहानी कह सुनाई। सुमित कुमार बिश्रोई ने बताया कि वह मोडिया फांटा पर खड़ा था। तभी दो गाड़ियों में 7 लोग आए। गाड़ियों से नीचे उतरे और एक हिरण के पीछे दौड़े। शिकारियों ने उसकी आंखों के सामने हिरण को गोली मार दी।
सुमित कुमार बिश्रोई ने आगे बताया कि तब उसने मोबाइल से शिकारियों का वीडियो बनाते हुए पीछा किया और ग्रामीणों को सूचना दी। शिकारियों को ललकारा, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
सुमित ने बताया कि उसने जीप की चाबी निकाल ली, तब आरोपियों ने उसे घेर कर पीटा। शोर-शराबा सुनकर इकबाल, सुरेन्द्र सींगड़ आ गया। तब शिकारी भाग छूटे। इसके बाद माणकासर सरपंच को फोन कर इत्तला दी। माणकासर सरपंच जयसुखराम सींगड़ ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी कराई, तब शिकारी पकड़ में आए। बिश्नोई समाज में काले हिरण का बड़ा महत्व है। बिश्नोई समाज के लोग काले हिरण को भगवान कृष्ण का अवतार मानते हैं।
रविवार को शिकार प्रकरण को लेकर जीव प्रेमियों ने शिकारियों की परेड व सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर बज्जू थाने का घेराव भी किया। आक्रोशित ग्रामीणों व जीव प्रेमियों ने थाने पर पत्थर फेंके। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह उन पर लाठीचार्ज किया। उधर वन विभाग की टीम भी मौके से घायल हिरण को बरामद किया, जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
आरोपी पंजाब व घड़साना के हैं, जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों क खिलाफ बज्जू, हदां, रणजीतपुरा और कोलायत थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से भी अलग कार्रवाई की जा रही है।
सुखदेव सिंह चारण,सीओ कोलायत
मलोट के रामनगर खजानसिंह निवासी स्नेहबीर (28 वर्ष) पुत्र हरविन्द्रजीत सिंह, घड़साना के छह एमएलडी निवासी गुरकीरत सिंह उर्फ कीरत (27 वर्ष) पुत्र जसकरण सिंह, 22 एमडी पंचायत 17 एमडी निवासी सुखजीत सिंह (25 वर्ष) पुत्र राजविन्द्र सिंह को पकड़ा, जिनके कब्जे से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए। वहीं एक अन्य आरोपी मुक्तसर निवासी सुखवंत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बज्जू थाने में मुक्तसर निवासी साहिल कटारिया (25 पुत्र स्व. प्रमोद धोबी, किलयावली निवासी हरजीत (52 वर्ष) पुत्र अंग्रेजसिंह को पकड़ा। एक नाबालिग को निरुद्ध किया। आरोपियों के पास से एक 12 बोर डबल बैरल व दूसरा 22 एलआर स्पोर्ट्स बंदूक जब्त की। स्पोर्ट्स बंदूक के 80 और 12 बोर के 103 कारतूस बरामद किए।
Updated on:
03 Mar 2025 01:58 pm
Published on:
03 Mar 2025 01:58 pm
