Weather Update : राजस्थान के मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी बारिश, कभी सर्दी तो कभी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बारिश और ओले का दौर खत्म होने के बाद फिर से अब हल्की सर्दी की दस्तक होगी। मौसम केन्द्र की मानें तो पहले एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से गंगानगर, हनुमानगढ़ व आस-पास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी।