Good News : जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) इस माह चार आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन योजनाओं से संबंधित जोन में काम पूरा हो चुका है। जेडीए अधिकारियों की मानें तो सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इन आवासीय योजनाओं को लॉन्च कर दिया जाएगा। इन योजनाओं में जेडीए 1,200 से अधिक भूखंड सृजित करेगा। इसके अलावा एक फार्म हाउस योजना भी जेडीए लॉन्च करेगा। ये फार्म हाउस रोजदा, जयरामपुरा में लाने की योजना है।