Govind Vihar Housing Scheme Update : खुशखबर। बस करें थोड़ा इंतजार। खुल सकती है आपकी किस्मत। जयपुर विकास प्राधिकरण की गोविंद विहार आवासीय योजना की लॉटरी आज दोपहर 2 बजे निकलेगी। गोविंद विहार आवासीय योजना में 202 भूखंड हैं। लॉटरी में आवेदकों को भी बुलाया गया है। जोन-10 स्थित इस योजना में 1.33 लाख आवेदन आए हैं। यानी एक भूखंड 659 लोगों में प्रतिस्पर्धा होगी।