1- पीएम सूर्यघर योजना के तहत केन्द्र सरकार सोलर पैनल पर अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है। बाकी लागत में से कितनी राशि राज्य सरकार वहन करेगी, यह साफ नहीं है?
2- डेढ़ किलोवाट सोलर पैनल से 160 से 170 यूनिट तक बिजली उत्पादन होता है। क्या घोषणा के अनुरूप डेढ़ किलोवाट सोलर पैनल पूरी तरह नि:शुल्क लगाए जाएंगे। इसका लाभ सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा या फिर डेढ़ सौ यूनिट खपत वाले उपभोक्ता तक सीमित रहेगा?
3- चरणबद्ध तरीके से इसका फायदा देंगे, लेकिन समय सीमा तय नहीं की गई। क्या तब तक मौजूदा योजना का लाभ मिलता रहेगा? अभी प्रदेश में 1.32 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में लागू मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में 96 लाख उपभोक्ता ही रजिस्टर्ड हैं। इन्हीं को सब्सिडी का फायदा मिल रहा है। इनमें से करीब 62 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है, जिनकी प्रतिमाह बिजली खपत सौ यूनिट है। क्या अब 150 यूनिट तक खपत वाले सभी उपभोक्ताओं का बिल भी शून्य आएगा?
4- करीब 36 लाख घरेलू उपभोक्ता योजना में रजिस्टर्ड नहीं है। क्या उन्हें भी बजट घोषणा का लाभ मिलेगा या नहीं। भविष्य में नए कनेक्शनधारी भी इसमें जोड़ेगे या नहीं?
5- जिन लोगों ने सोलर पैनल लगाया हुआ है, क्या उन्हें भी अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ मिलेगा?