विभाग के पत्र में तर्क दिया है कि कॉलेज के लिए करीब ढाई एकड़ जमीन स्वीकृत की है। ऐसे में इंजीनियरिंग कॉलेज को खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर की कम जगह में बनाना संभव नहीं है। एआईसीटीई, नई दिल्ली के मापदंड के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 7.5 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। ऐसे में दूदू क्षेत्र में इस आधार पर भूमि का चयन किया जाए।