प्रदेश के मंगलवार सुबह जयपुर, भरतपुर, सीकर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम केन्द्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं, 21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।