7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज बारीक हरी मिर्च बिकी महंगी, नींबू और लहसुन के दाम भी चढ़े

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों बारीक हरी मिर्च और नींबू के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्ची के दाम 110 से 120 रुपए के बीच रहे तो नींबू भी और महंगा होकर आज 100 से 105 रुपए तक बिका।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 07, 2026

- मुहाना मंडी में आज आलू-प्याज और टमाटर के दाम स्थिर

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में इन दिनों बारीक हरी मिर्च और नींबू के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्ची के दाम 110 से 120 रुपए के बीच रहे तो नींबू भी और महंगा होकर आज 100 से 105 रुपए तक बिका। वहीं ​दूसर ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज लहसुन के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच बोले गए। इनके अन्य अन्य स​ब्जियों के दाम नीचे रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 17 से 18 रुपए

टमाटर देसी 5 से 14 रुपए

मटर 21 से 22 रुपए

मिर्ची 35 से 50 रुपए

बारीक मिर्च 110 से 120 रुपए

फूल गोभी 10 से 10 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 35 से 40 रुपए

शिमला मिर्च 35 से 50 रुपए

नींबू 100 से 105 रुपए

लोकी 14 से 16 रुपए

भिंडी 40 से 55 रुपए

अदरक 54 से 55 रुपए

ग्वार फली 70 से 80 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 14 से 16 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 15 से 20 रुपए

टिंडा 12 से 30 रुपए

गाजर 10 से 12 रुपए

मूली 15 से 16 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------------

लहसुन के दामों में इजाफा

आलू 6 से 9 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 30 से 100 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर