
फाइल फोटो पत्रिका
Indian Railways : यात्रीगण ध्यान दें…यदि आप 3 से 15 मई के मध्य जयपुर से रेल यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो, एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। 3 से 15 मई के मध्य जयपुर के कनकपुरा स्टेशन के यार्ड पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। जिससे इस अवधि में जयपुर आने जाने वाली 60 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। शताब्दी, पूजा एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी व 23 बदले रूट से चलेंगी व 6 ट्रेनें रीशेडयूल होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार भोपाल-जोधपुर ट्रेन 3, 4, 5, 8, 12, 13 व 14 मई को, जोधपुर-भोपाल ट्रेन 2,3,4, 7, 11,12 व 13 मई को रद्द रहेगी। इसी प्रकार अजमेर-गंगापुर सिटी 12 मई व गंगापुर सिटी-अजमेर ट्रेन 12 मई को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
इनके अलावा 3 से 15 मई के मध्य अलग-अलग समय में आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी, जबलपुर-अजमेर, जैसलमेर-जयपुर, उदयपुर सिटी-जयपुर कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल, जम्मूतवी-अजमेर समेत 19 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी।
ऐसे ही, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 12 मई 2026 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वहीं, जैसलमेर-काठगोदाम,अजमेर-किशनगंज, हिसार-हैदराबाद, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर समेेत 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेगी। जोधपुर-वाराणसी सिटी, अजमेर-सियालदह, अजमेर-जम्मूतवी,जोधपुर-वाराणसी सिटी, जयपुर-भोपाल व इंदौर-जोधपुर ट्रेन अलग अलग समय में रीशड्यूल होगी। जैसलमेर-जयपुर, वाराणसी सिटी-जोधपुर समेत सात ट्रेनें रेगुलेट होगी।
11 मई को भोपाल-जोधपुर, जयपुर-जैसलमेर, जयपुर-भोपाल, गंगापुर सिटी-अजमेर, जयपुर-फुलेरा ट्रेन व 12 मई को जयपुर-सूरतगढ़, जयपुर-जोधपुर, जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन, भोपाल-जोधपुर, जयपुर-भोपाल ट्रेन कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
Published on:
07 Mar 2026 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
