1- एक्सप्रेस वे की लंबाई 67 किमी है। बांदीकुई से सोहना तक एक्सप्रेस वे की लम्बाई 167 किमी है।
2- जयपुर से सोहना तक 234 किमी हिस्से पर छोटे वाहन 120 किमी की रफ्तार से चल सकेंगे।
3- एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली की दूरी 20 किमी कम हो जाएगी, उससे 30 से 35 मिनट कम लगेंगे।
4- दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे को एनई 4 नम्बर से जाना जाता, जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस वे को 4 सी के नाम से जाना जाएगा।
5- नायला, आंधी, मनोहरपुर-दौसा रोड, बांदीकुई पर उतरा जा सकेगा।
6- बांदीकुई में एक्सप्रेस वे पर और जयपुर में बगराना में क्लोवर लीफ का काम इसी माह पूरा हो जाएगा।
7- क्लोवर लीफ, रेलवे ओवर ब्रिज को छोड़ छोटे-मोटे काम को छोड़ दें तो यह एक्सप्रेस वे बन कर तैयार है।
8- इसको नवम्बर 2024 तक बन जाना था, लेकिन जमीन अधिग्रहण, रेलवे की अनुमति से काम पूरा होने में समय लग रहा है।