दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे 1350 किलोमीटर लंबा है। पूरा होने पर दिल्ली से मुंबई जाने में 12 घंटे का समय लगेगा। कोटा में यह हाईवे, गोपालपुरा माता मंदिर से दिल्ली की ओर शुरू कर दिया गया है, तो कोटा जिले के चेचट से मुंबई की तरफ फिलहाल हाईवे पर वाहन चल रहे हैं। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के पहाड़ी के नीचे होकर टनल के कंप्लीट हो जाने के बाद यह हाईवे कोटा जिले में सीधा दिल्ली-मुंबई से जुड़ जाएगा। साल 2025 के अंत तक टनल का काम पूरा होने की उम्मीद है।