
Bisalpur Dam Good News : बीसलपुर बांध मानसून खत्म होने के पांच महीने बाद भी 76 प्रतिशत भरा हुआ है। ऐसे में तस्वीर साफ है कि अगर मुख्य अभियंता (शहरी) मनीष बेनीवाल और अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर शुभांशु दीक्षित बीसलपुर सिस्टम से बेहतर सप्लाई मैनेजमेंट करते हैं, तो शहर की 40 लाख की आबादी मई-जून की गर्मियां सकून से काटेंगी। जलदाय इंजीनियर भी मार्च से जून तक पेयजल जरूरतों के हिसाब से 10 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई पैकेज देने की बात कह रहे हैं।
1- 48 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई हो रही प्रतिदिन शहर में
2- 04 करोड़ लीटर पानी होली के बाद
2.5 ढाई करोड़ लीटर (पृथ्वीराज नगर फेज प्रथम में 8 टंकियां शुरू होने पर)
1- 04 करोड़ लीटर जून के महीने में
2- 58 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होगी जून अंत तक
पृथ्वीराज नगर फेज-1 में 12 टंकियां और डिग्गी रोड-प्रताप नगर में 8 टंकियां बनकर तैयार है। कनेक्शन जारी होने के साथ ही सप्लाई भी शुरू कर दी गई हैं।
पिछली बार पृथ्वीराज नगर और सांगानेर क्षेत्रों में पानी सप्लाई से शहर के अन्य क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हिचकोले खाने लगी और कई बडे इलाकों की पानी की किल्लत शुरू हो गई। सर्दी में मालवीय नगर, बरकत नगर, परकोटा, विद्याधर नगर क्षेत्र में लोगों को पानी के टैंकर मंगाना मजबूरी हो गया। वहीं, शहर के मुरलीपुरा, अनोखा गांव, जामडोली में तो हालात ऐसे थे कि उपभोक्ता एक बॉल्टी पानी भी नहीं भर पा रहे थे।
मार्च से जून तक शहर में 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी सप्लाई का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस बार गर्मियों में पानी की किल्लत नहीं होगी।
शुभांशु दीक्षित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता,जयपुर
पृथ्वीराज नगर फेज-2 में 42 टंकियों का काम शुरू होगा। इंजीनियर दावा कर रहे हैं कि विद्याधर नगर-झोटवाड़ा में वितरण तंत्र बिछाने का काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। मई-जून में इस क्षेत्र की तीन से चार टंकियों से डायरेक्ट बूस्टिंग से पानी की सप्लाई करने की योजना है।
Updated on:
01 Mar 2025 07:43 am
Published on:
01 Mar 2025 07:43 am
