
टीकाराम जूली। फोटो: पत्रिका
राजस्थान विधानसभा में आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पेश करने जा रही है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार पर तीखा तंज कसा है। टीकाराम जूली ने कहा कि आज फिर से जुमलों की बरसात होने वाली है। पिछले बजटों में कई घोषणाएं की, जिसमें से 26 प्रतिशत ही पूरी हुईं और जनता पर कर्ज बढ़ा है।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज बजट में ऐसा लगेगा कि युवाओं को नौकरी भी मिल जाएगी। सारी सड़कें ठीक हो जाएगी और लोगों को जाम से मुक्ति भी मिल जाएगी। लोगों के घरों में पानी आ जाएगा और किसानों को दिन में बिजली भी मिल जाएगी। किसानों को खाद बीज भी समय पर मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज कोई कमी नहीं रहेगी। लेकिन, हकीकत कुछ अलग ही है। बीजेपी सरकार ने अब तक तीन बजट पेश किए है। तीनों में 2700 से अधिक घोषणाएं की। लेकिन, 26 प्रतिशत घोषणाएं ही पूरी हुई है। एक कहावत है कि कर्ज लेकर घी पीना, ऐसा ही काम सरकार कर रही है। यह सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। आज हर राजस्थानी पर करीब एक लाख रुपए तक का कर्ज है।
Updated on:
11 Feb 2026 11:15 am
Published on:
11 Feb 2026 11:15 am
