Good News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में शामिल हुए खिलाडी अब बतौर खेल प्रशिक्षक (द्रोणाचार्य) अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। अब तक खेल प्रशिक्षक पद पर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर सीनियर वर्ग, एनआईएस एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों का ही चयन किया जाता रहा है। पर, अब राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने युवाओं के लिए रास्ते खोल दिए हैं। यह नियुक्ति अल्पकालीन खेल प्रशिक्षक पद के लिए होगी। प्रदेश के सभी जिलों में नौनिहालों को योग का ज्ञान हो सके, इसके लिए क्रीड़ा परिषद खेल प्रशिक्षकों के साथ ही योग प्रशिक्षकों की भी भर्ती की जाएगी।