प्रदेश में बांसवाड़ा सहित बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर एवं सीकर में आग लगने की घटनाओं के दौरान बड़ी इमारतों तक अग्निशमन दल की पहुंच के लिए हाइड्रोलिक लैडर प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। ये शेष रही निकायों एवं नवीन निकायों में 3 से 4 हजार 500 लीटर क्षमता के होंगे, जिन पर 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे।