वहीं भुज-बरेली ट्रेन 13, 14, 16 से 18 मार्च व 23 मार्च से 4 अप्रेल तक, 6 अप्रेल से 10 मई तक, 16 से 20 मई तक व 24 मई को (59 ट्रिप) परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। साथ ही उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी ट्रेन 15, 29 मार्च व 5, 12, 19, 26 अप्रेल, 3, 10 व 17 मई को (9 ट्रिप) अलवर-करनावास स्टेशनों के बीच 1 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।