17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: बेणेश्वर धाम से CM का बड़ा सियासी दांव, 80 नेताओं से बंद कमरे में चर्चा; पंचायत चुनाव का बनाया रोडमैप

Wagad Politics: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेणेश्वर धाम में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मंच से वागड़ की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया।

2 min read
Google source verification
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: एक्स हैंडलर @BhajanlalBjp

बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेणेश्वर धाम में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मंच से वागड़ की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया।

कार्यक्रम के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर ग्रामीण के 78 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की। इनमें मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित 50 प्रतिनिधि बांसवाड़ा डूंगरपुर क्षेत्र से थे।

आने वाले चुनावों में वागड़ क्षेत्र निभाएगा निर्णायक भूमिका

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में वागड़ क्षेत्र निर्णायक भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं को कहा कि सरकार बनाने वाले कार्यकर्ता हैं और वे पार्टी की रीढ हैं। बेणेश्वर को डवलप करने का कार्य जो सरकार ने हाथ में लिया है। उसका रोडमैप बनाकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और राज्य आमजन के बीच बेणेश्वर सहित सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। यदि राज्य सरकार के स्तर पर योजनाओं को लेकर कोई समस्या है तो उन्हें बताएं।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, जनजातीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल देचा, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद आदि मौजूद रहे।

1902 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और सिरोही जिलों के लिए 1902 करोड़ रुपए की लागत के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मानगढ़, बेणेश्वर धाम और त्रिपुरासुंदरी के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

बीएपी और कांग्रेस पर कसा तीखा तंज

सीएम ने बीएपी और कांग्रेस पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग वागड़ क्षेत्र के युवाओं को भड़का कर उन्हें गलत दिशा में ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जीतकर नेता बने, वे क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करा पाए और अब अपने कामों के लिए जयपुर में चक्कर काट रहे है। वागड़ के विकास के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने 70 साल इंतजार कराया। बेणेश्वर धाम विकास के लिए 100 करोड का बजट दिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किया।