25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएमएस जयपुर में बनेगी मोर्चरी और पुलिस थाना की नई बिल्डिंग, तैयार हो रहा खाका

Jaipur Update : जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन ने मोर्चरी और एसएमएस पुलिस थाना के लिए नई बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Feb 2025, 2:07 PM IST

SMS Jaipur Mortuary and Police Station New Building Built Blueprint is being Prepared

Jaipur Update : सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन ने मोर्चरी और एसएमएस पुलिस थाना के लिए नई बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल की मोर्चरी में रोजाना 10 से 15 पोस्टमार्टम होते हैं, जिससे वहां काफी भीड़ होती है। इसके अलावा, समीप स्थित पुलिस थाना में भी सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं।

मोर्चरी को आइसोलेशन वार्ड के स्थान पर बनाया जाएगा

एक और समस्या यह है कि मोर्चरी और पुलिस थाना के सामने आइपीडी टावर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे इन दोनों के सामने जगह कम हो गई है। इसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। दूसरी बात, आइपीडी टावर शुरू होने से पहले मोर्चरी और पुलिस थाना को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना तय है। इस स्थिति को देखते हुए अब अस्पताल प्रशासन ने इन दोनों के लिए नई बिल्डिंग की भूमि तलाश ली है। मोर्चरी को अस्पताल परिसर में स्थित आइसोलेशन वार्ड के स्थान पर बनाया जाएगा और उसके समीप ही पुलिस थाना का निर्माण किया जाएगा।

चार मंजिला होगी नई बिल्डिंग

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मोर्चरी और पुलिस थाना की नई बिल्डिंग भूतल सहित चार मंजिला होगी। नई मोर्चरी की क्षमता वर्तमान की तुलना में अधिक होगी, और यह आधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें शवों के बेहतर संरक्षण के लिए एडवांस कोल्ड स्टोरेज सिस्टम, डिजिटल रिकॉर्डिंग सिस्टम और सुव्यवस्थित पोस्टमार्टम रूम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें :Good News : राजस्थान के सभी जिलों में खेल प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति, क्रीड़ा परिषद ने नियमों में दी ढील

आर्किटेक्ट से दोनों बिल्डिंग का तैयार कर रहा नक्शा

मोर्चरी और पुलिस थाना की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इन दोनों के लिए आइसोलेशन वार्ड और उसके सामने की भूमि को चिह्नित किया गया है। आर्किटेक्ट से दोनों बिल्डिंग का नक्शा तैयार करवाया जा रहा है। इन्हें आइपीडी टावर के साथ शुरू करने का लक्ष्य है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
डॉ. सुशील भाटी, अधीक्षक, एसएमएस अस्पताल

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, थोड़ी देर में राजस्थान के इन 8 जिलों में होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग