बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : महिलाएं बोली- हम मजदूरी कर कमाते है उससे सुबह उठकर चाय की जगह शराब पी जाते है पुरुष, परिवार हो रहे बर्बाद

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
बांसवाड़ा : महिलाएं बोली- हम मजदूरी कर कमाते है उससे सुबह उठकर चाय की जगह शराब पी जाते है पुरुष, परिवार हो रहे बर्बाद

बांसवाड़ा. पूर्ण शराब बंदी तथा प्रतिबंधित शराब की बिक्री को लेकर सोमवार को एक बार फिर महिलाएं कलक्टरी पहुंची और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर चूडिय़ां फेंककर विरोध जताया। प्रशासन, पुलिस तथा आबकारी विभाग के कार्मिकों को खूब खरी खोटी सुनाई। राजस्थान में प्रतिबंधित शराब की बोतलें, देसी हथकड़ तथा शराब बनाने वाले बर्तन तथा डंडे हाथ में लेकर मंूंगाणा, चंदूजी का गढ़ा आदि गांवों की महिलाएं ट्रैक्ट्रर- ट्रॉलियों में बैठकर कलक्टरी पहुंची। उन्होंन प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर शराब को लेकर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि हथकड़ शराब की भट्टियां एवं राजस्थान में प्रतिबंधित शराब की बिक्री पुलिस तथा आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रही है।

महिलाओं का यह भी आरोप था कि जिला मुख्यालय से लेकर देहात तक शराब के अवैध ढाबों की भरमार हैं, जहां देसी हथकड़, अंग्रेजी शराब, बीयर के साथ राजस्थान में प्रतिबंधित मध्य प्रदेश तथा हरियाणा की शराब खुलेआम परोसी जा रही है। बिक रही है। अवैध व्यापार की शिकायत करने पर अवैध कारोबार में लिप्त लोग मारपीट पर उतर आते हैं। इससे भय की स्थिति भी बनी हुई है। हथकड़ शराब की सुलगती भट्टियों का कारोबार हो या देसी अंग्रेजी या बीयर की अवैध रूप से बिक्री या राजस्थान में प्रतिबंधित शराब का कारोबार जिले में नया नहीं है। यह खेल यहां दशकों से चला आ रहा है। जानकारों के अनुसार गत दिनों पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई हैं, लेकिन ये नाकाफी हैं। क्योंकि जिले में अवैध ढाबों की भरमार है।

ये भी पढ़ें

#राजस्थान_का_रण : महिलाओं से बोले भाजपा विधायक- चुनाव में शराब बांटने वालों को मत जीता देना, नहीं तो ढूंढते फिरोगे

महिलाओं ने दिया ज्ञापन
परतापुर. गढ़ी पंचायत समिति की सागवाडिय़ा पंचायत के चार गावों की करीब सौ महिलाओं ने अवैध शराब के अड्डे बंद करवाने की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय एवं थाने में ज्ञापन सौंपे। इस दौरान सागवाडिय़ा पंचायत के डैयाना, रामपुरा, वजाखरा एवं सागवाडिय़ा की सौ महिलाएं गढ़ी पहुंची, जहां महिला मण्डल अध्यक्ष तुलसी डिण्डोर, उपाध्यक्ष कलावती निनामा, महामंत्री सविता अहारी के नेतृत्व में उपखण्ड कार्यालय एवं थाने पहुंच कर ज्ञापन दिए। महिलाओं ने प्रशासन से इस दिशा मेंत्वरीत कार्रवाई की मांग की है। महिला मण्डल अध्यक्ष तुलसी डिण्डोरसहित पदाधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

‘चाय की जगह शराब’
वजाखरा/तलवाड़ा. महिलाओं ने अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ विरोध जताया और परतापुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। रायपुर, डैयाना, बजाखरा, कोहाला सहित अन्य गांवों की महिलाओं ने नारे लगाए और उपखण्ड मजिस्टे्रट उपखण्ड़ कार्यालय गढ़ी पहुंची। महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में कई पुरुष व युवा सुबह चाय की जगह शराब पीते हैं। वह स्वयं काम नहीं करते और महिलाएं मजदूरी कर जो कमाती है उससे भी शराब पी जाते हैं। ऐसे में घरों की दशा बिगड़ रही है। उन्होंने शराब के अड्डे बंद करने की मांग की।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : शराब के अड्डे बंद कराने के लिए थाने पर प्रदर्शन, महिलाएं बोली- परिवार हो रहे बर्बाद, आप खामोश क्यों बैठे हो
Published on:
02 Oct 2018 02:02 pm
Also Read
View All