26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#राजस्थान_का_रण : महिलाओं से बोले भाजपा विधायक- चुनाव में शराब बांटने वालों को मत जीता देना, नहीं तो ढूंढते फिरोगे

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

#राजस्थान_का_रण : महिलाओं से बोले भाजपा विधायक- चुनाव में शराब बांटने वालों को मत जीता देना, नहीं तो ढूंढते फिरोगे

बांसवाड़ा. घाटोल. पिछले कुछ दिनों से शराब क अवैध अड्डों के संचालन और शराब सेवन से घर- परिवार पर बुरे असर से प्रभावित महिलाओं के सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन और अड्डों पर सीधी कार्रवाई का असर यह हुआ है कि अब नेता भी इस समस्या के प्रति संवेदनशील हुए है। रविवार को घाटोल विधानसभा से गढ़ी विधानसभा को जोडऩे वाले ईसरवाला चाप नदी पर साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के शिलान्यास समारोह में सांसद मानशंकर निनामा ने महिलाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए शराब बंदी के लिए पत्र लिखने की बात कही वहीं विधायक नवनीत लाल निनामा ने कहा कि ऐसे नेता को मत विजयी बनाना जो आपको शराब बांट जाए । क्योंकि जिताने के बाद उसे ढूंढते फिरोगे।

सांसद के समक्ष जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
गनोड़ा. जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित शराब के अवैध ठेकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिलाओं ने कई जगह स्वयं के स्तर पर ही अवैध भट्टियां तोड़ रही हैं तो कहीं ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात जनप्रतिनिधि तक पहुंचा रही हैं। रविवार को महिलाएं सांसद मानशंकर निनामा के समक्ष पहुंचीं और अवैध शराब बंद करने की मांग उठाई। घाटोल उपप्रधान ऋ षभ शाह के गांव चन्दूजीका गढ़ा की महिलाओं ने सांसद के समक्ष प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर सासंद ने कार्रवाई का आशवासन दिया। इधर, गढ़ी प्रधान लक्ष्मण डिण्डोर के गृह क्षेत्र सागवाडिय़ा में तो महिलाएं अड्डों से अंग्रेजी शराब कि बोतलें तक उठा लाई और चौराहा पर प्रदर्शन किया। डिण्डोर ने भी महिलाओं का समर्थन किया।

नशामुक्ति के संकल्प के साथ पूर्णाहुति
घाटोल. करगचीया मे रविवार को भक्तपाड़ा में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ। इसमें शांतिकुंज के प्रतिनिधि दिनेश गर्ग, अम्बालाल पंचाल व नरेन्द्र मेहता के आचार्यत्व में ग्रामीणो ने पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ में नशामुक्ति के संकल्प के साथ पूर्णाहुति दी। मुख्य यजमान कचरू महाराज व गेबीलाल थे। इधर, घाटोल के बोदलापाड़ा में शिव मंदिर परिसर पर धनपाल खराड़ी के आचार्यत्व में व सरपंच गौतमलाल राणा के मुख्य आतिथ्य में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग