बाराबंकी

बाराबंकी में बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के 5 लोंगो को कुचला, पिता समेत 4 की मौत, मां घायल

Barabanki accident: बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। बिजली कटौती के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

2 min read
अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार फोटो सोर्स IANS

बाराबंकी जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ गया। जिससे पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में घायल मां की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली कटौती की वजह से परिवार घर के बाहर सो रहा था। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव रहने वाले नीरज अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इलाके में बिजली न होने के कारण गर्मी से परेशान होकर परिवार दरवाजे के पास चारपाई डालकर लेटा था। देर रात करीब दो बजे तेज गति से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया।

ये भी पढ़ें

Bahraich Accident: नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर ट्रक-कंटेनर की भीषण टक्कर, क्लीनर की मौत; सड़क पर बहा सरसों तेल

हादसे के बाद मची चीख-पुकार, पिता और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नीरज और उनके तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में बेटा अनुराग और बेटियां अंशिका व अंशू शामिल हैं।

मां लखनऊ रेफर, डंपर चालक मौके से फरार

हादसे में घायल नीरज की पत्नी आरती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद गांव में पसारा मातम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज के रिश्तेदारों ने बताया कि रात में अचानक फोन पर हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार अस्पताल पहुंचा। वहीं, मृत बच्चों और भाई का शव देखकर नीरज की बहन बेसुध हो गईं। गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
23 May 2026 11:04 am
Published on:
23 May 2026 11:00 am
Also Read
View All