उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार सुबह किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। माती इलाके में स्क्रैप से लदा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद केबिन से दोनों के जले हुए शव बरामद किए गए।