बाराबंकी

बाराबंकी में भीषण हादसा, आगे चल रहे ट्रक में घुसा स्क्रैप लदा ट्रक, केबिन में जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर

बाराबंकी के किसान पथ पर स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद केबिन में आग लगने से ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। दमकल टीम ने दो घंटे बाद आग बुझाई, तब दोनों के शव मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:08 PM IST
Breaking News
Breaking News

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार सुबह किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। माती इलाके में स्क्रैप से लदा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद केबिन से दोनों के जले हुए शव बरामद किए गए।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
28 Nov 2026, 1:08 PM IST
Published on: