बाराबंकी

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर, शव लेकर जा रहे 5 लोगों की मौत

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस की तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई। सभी शव लेकर जयपुर से बंगाल जा रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 9:19 AM IST
Breaking News
Breaking News

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप और एंबुलेंस की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार सभी लोग जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। हादसा एक्सप्रेस-वे पर 53वें किलोमीटर के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
21 Nov 2026, 9:19 AM IST
Published on: