बाराबंकी

भाजपा नेता ने कहा- हम राम को मानने वाले लोग हैं हमें कोरोना नहीं हो सकता

एक तरफ मौलाना शाद की तकरीर पर बवाल मचा हुआ है और दूसरी तरफ उसी तर्ज पर भाजपा नेता ने भी भगवान भरोसे दिख रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2020, 8:55 PM IST
barabanki news
barabanki news

बाराबंकी. एक तरफ मौलाना शाद की तकरीर पर बवाल मचा हुआ है और दूसरी तरफ उसी तर्ज पर भाजपा नेता ने भी भगवान भरोसे दिख रहे हैं। उनका कहना है कि हम राम को मानने वाले लोग है हमारे यहाँ भगवान राम ने जन्म लिया है ऐसे में हमारा कोरोना कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि हमारे यहाँ शास्त्रों में कहा गया है कि "होइहैं वही जो राम रचि राखा"। यह शब्द हैं भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद बाराबंकी के पूर्व अध्यक्ष हैं और वर्तमान में महिला सीट होने के कारण इनकी पत्नी अध्यक्ष हैं। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव प्रधानमंत्री से माँग करते हुए कहते हैं कि लॉक डाउन करना या उसका समय बढ़ाना अन्तिम विकल्प नहीं है। भारत में कोरोना की चेन तो वैसे ही टूटी हुई है। डॉक्टरों ने भी कहा है कि विटामिन डी की कमी के कारण कोरोना फैल रहा है। जबकि हमारे यहाँ 70 प्रतिशत आबादी खेतों में काम करती है और शहर की आबादी भी कामगार है और विटामिन डी का जो सबसे बड़ा श्रोत है वह है सूर्य की रोशनी। उसमें वह दिन भर काम और भाग दौड़ करता है। हमारी क्षमता यह है कि हमारे यहाँ के लोग दिल्ली से पैदल चलकर अपने गाँव आ गए, किसी और देश के नारगिक में ऐसी क्षमता नहीं।

भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते है कि वह लॉक डाउन का समय न बढ़ाएं और जरूरी एहतियात के साथ लोगों को घर से बाहर निकलने दें, क्योंकि यह वह देश है जहाँ भगवान राम ने जन्म लिया है और शास्त्रों में भी लिखा है कि "होइहैं वही जो राम रचि राखा" । यहाँ कोरोना हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेगा। यहाँ लोगों में क्षमता भी अधिक है और लॉक डाउन करना या उसका समय बढ़ाना अन्तिम विकल्प नहीं है क्योंकि घर में रहकर हम शहर और देश का लॉक डाउन कर सकते हैं, मगर पेट का लॉक डाउन नहीं। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी उम्र 65 साल है, मुझे कोरोना नहीं हुआ।

Updated on:
3 Apr 2020, 8:55 PM IST
Published on: