बाराबंकी

मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को दबोचा

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 10:19 PM IST
Police arrested
Police arrested

बाराबंकी. जिले में बेतहाशा बढ़ रहे अपराधों से पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। लगातार कभी कहीं पर लूट तो कहीं पर छिनैती कहीं पर चोरी और अपराधी थे कि पुलिस के हत्थे चढऩे का नाम ही नहीं ले रहे थे ऐसे में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को धर पकडऩे के लिए एक नई योजना बनाई और इस योजना के तहत नगर कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और उस टीम को सफलता मिली जब उन्होंने एक कार्यक्रम में किराए पर लाए गए डीजे यूनिट के लुटेरे पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जो समान बरामद किया, उसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है और 2 तमंचा, 4 जि़ंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस बरामद किया। इससे पहले भी अपराधिक मामलो में मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी है।

मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली के सुमय्या ग्वारी रोड चौधरी पुरवा रुद्रा सिटी के निकट का है, जहाँ कुछ दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूट लिया था। लखनऊ के गोसाइगंज अहिमामऊ निवासी डीजे मालिक दीपक रावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से नगर कोतवाली पुलिस घटना के खुलासे में लग गई थी और मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने की चार बदमाशों से हैदरगढ़ रोड पर लखन भट्टे के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो लोग मौके से फरार हो गए और पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से उक्त घटना में लूटे गए डीजे व घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक को बरामद कर लिया। पुलिस ने जो समान बरामद किया, उसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है और 2 तमंचा, 4 जि़ंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस बरामद किया। इससे पहले भी अपराधिक मामलो में मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी है।

Published on: