बाराबंकी

सपा के इस नेता ने मुसलमानों को बताया इस बात के लिए जिम्मेदार, दिया बड़ा बयान

उपचुनाव के परिणामों में समाजवादी पार्टी की करारी शिकस्त ने पूरी पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
less than 1 minute read
सपा के इस नेता ने मुसलमानों को इस बात के लिए बताया जिम्मेदार, दिया बड़ा बयान
सपा के इस नेता ने मुसलमानों को इस बात के लिए बताया जिम्मेदार, दिया बड़ा बयान

बाराबंकी. उपचुनाव के परिणामों में समाजवादी पार्टी की करारी शिकस्त ने पूरी पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पार्टी की मासिक बैठक में पहुंचे पूर्व मन्त्री और सपा के कद्दावर नेता फरीद महफूज किदवई ने पार्टी की हार का ठीकरा मुसलमानों के सिर फोड़ते हुए कहा कि उन्होंने गलती की और कांग्रेस को वोट दे दिया तो हम चुनाव हार गए। आगे हमें नई रणनीति बनानी होगी। 2022 के लिए भाजपा अपनी जो नीति बनाए, उसकी काट के बारे में हमें सोचना होगा और उससे सावधान रहना होगा।

सपा को बड़ा झटका

2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की वापसी का सपना संजोये बैठी समाजवादी को उपचुनावों के परिणाम से गहरा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में पार्टी की हार ने भविष्य के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है और इसी क्रम में बाराबंकी की फतेहपुर तहसील (कुर्सी विधानसभा) में हुई बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री और सपा के कद्दावर मुस्लिम चेहरा फरीद महफूज़ किदवई पहुंचे। पूर्व मन्त्री ने उपचुनावों में पार्टी की दुर्गति पर अजीबोगरीब बयान दिया।

मुसलमानों ने की गलती

पूर्व मन्त्री फरीद महफूज किदवई ने उपचुनावों में समाजवादी पार्टी की हार का ठीकरा मुसलमानों के सिर फोड़ते हुए कहा कि मुसलमानों ने गलती की है और ज्यादातर वोट कांग्रेस को दे दिया। जिससे हम चुनाव हार गए। पूर्व मन्त्री ने आगे कहा कि अब हमें भविष्य के प्रति और सजग होकर अपनी रणनीति बनानी पड़ेगी। हमारी तैयारी बहुत उम्दा है और हमारे कार्यकर्ताओं को जोश दिलाना है कि भाजपा जो नीति अपनाये उसकी काट क्या होगी, उसका जवाब क्या होगा। इस बारे में हमें सोचना होगा।

Updated on:
12 Nov 2020 09:14 am
Published on:
12 Nov 2020 09:14 am