बारां

कृषि विपणन बोर्ड के एईएन जेईएन से 1.41 लाख रुपए बरामद

बरामद की गई संदिग्ध राशि एवं सामग्री के संबंध में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले को संदिग्ध मानते हुए एसीबी टीम ने राशि को जब्त कर लिया। डिटेनशुदा अधिकारियों से बरामद राशि एवं दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
बरामद की गई संदिग्ध राशि एवं सामग्री के संबंध में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले को संदिग्ध मानते हुए एसीबी टीम ने राशि को जब्त कर लिया। डिटेनशुदा अधिकारियों से बरामद राशि एवं दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

एसीबी की कोटा टीम ने की कार्रवाई

बारां . एसीबी की कोटा इकाई ने गुरुवार देर शाम कार्रवाई कर कृषि विपणन बोर्ड के एईएन और जेईएन से 1.41 लाख की नकदी बरामद की है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मांगरोल रोड, समसपुर चौराहे पर टीम ने औचक चैकिंग की। इस दौरान कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, के सहायक अभियंता अंकित शर्मा और एवं कनिष्ठ अभियंता रविकान्त मीणा को रोका गया। तलाशी में अंकित शर्मा के बैग में रखी एक थैली में तीन बण्डलनुमा 500-500 के नोटों की 50-50 हजार की दो गड्डियां व 40 हजार की एक गड्डी, इस तरह से कुल 1,40,000 रुपए बरामद हुए। उसकी पेन्ट की जेब से भी 1,075 की नकदी बरामद की गई। इसी प्रकार रविकान्त मीणा की जेब से 1,100 रुपए मिले। इसके अतिरिक्त दोनों के बैगों से नाप-तौल से संबंधित इंचटेप, माप पुस्तिकाएं एवं एक पत्रावली भी मिली। बरामद की गई संदिग्ध राशि एवं सामग्री के संबंध में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले को संदिग्ध मानते हुए एसीबी टीम ने राशि को जब्त कर लिया। डिटेनशुदा अधिकारियों से बरामद राशि एवं दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस राशि को भ्रष्ट आचरण से अर्जित किया जाना प्रतीत हो रहा है।

Published on:
29 Aug 2025 02:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर